निसान की इकलौती एसयूवी का आएगा नया वैरिएंट

कंपनी ने शुरू की बुकिंग, जानें डिटेल

Update: 2023-05-21 18:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारतीय बाजार में मौजूद इकलौती एसयूवी मैग्नाइट के नए एडिशन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब तक पेश किया जा सकता है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी बता रहे हैं कि इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं।

निसान इंडिया की ओर से मैग्नाइट एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में अन्य एसयूवी को चुनौती देने के लिए कंपनी जल्द ही इसका नया गेजा एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

Tags:    

Similar News