हीरो मोटोकॉर्प; हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनियों में से एक है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि हीरो मोटोकॉर्प 3 अक्टूबर से अपनी मोटरसाइकिलों की कीमत में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। इस महीने से आपके लिए हीरो बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनी ने उत्पादन, मार्जिन और बाजार हिस्सेदारी को ध्यान में रखते हुए कीमत में बढ़ोतरी की है।
3 अक्टूबर से कीमतें बढ़ेंगी
आपको बता दें कि ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी 3 अक्टूबर 2023 से मोटरसाइकिल और स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमतों में मामूली बदलाव करेगी। मूल्य वृद्धि लगभग 1 प्रतिशत होगी और वृद्धि की मात्रा मॉडल और बाजार के आधार पर अलग-अलग होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने तीन महीने के अंदर तीसरी बार कीमत बढ़ाई है. इससे पहले कंपनी ने 3 जुलाई को कीमत बढ़ाई थी. उस समय बढ़ोतरी 1.5 फीसदी थी.
अगस्त में बिक्री बढ़ी
इस साल अगस्त 2023 में भारत की सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी ने अगस्त में कुल 4.89 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। अगर इसकी तुलना पिछले साल से करें तो कंपनी ने 4.63 यूनिट्स की बिक्री की थी। जो पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ गया है.