itel P65C स्मार्टफोन, जानिए स्मार्टफोन में क्या कुछ मिलेगा खास

Update: 2024-08-01 14:28 GMT
itel P65C टेक न्यूज़:  Itel फिलहाल अपनी P65 सीरीज पर काम कर रही है। इसके तहत P65 और P65 Plus पहले ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आ चुके हैं। वहीं, अब itel P65C नाम का एक और मॉडल Google Play Console और TUV वेबसाइट पर देखा गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही कम कीमत में एंट्री दी जा सकती है। आइए लेटेस्ट लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
itel P65C Google Play Console और TUV लिस्टिंग
Itel के नए स्मार्टफोन को Google Play Console पर मॉडल नंबर P666L के साथ देखा गया है। इसमें फोन का नाम itel P65C भी देखा जा सकता है।
लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में Spreadtrum T606 SoC होने की बात कही जा रही है। जिसे अब Unisoc T606 कहा जाता है।
ऊपर बताए गए चिपसेट के साथ Arm Mali G57 GPU जोड़ा जा सकता है। फोन के प्रोसेसर के साथ 1.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड मिल सकती है।
गूगल प्ले कंसोल में फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल बताया गया है। itel P65C मोबाइल फोन में करीब 4GB रैम दी जा सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 आने की जानकारी मिली है।
गूगल प्ले कंसोल साइट पर लिस्टिंग के साथ ही मॉडल नंबर P666L को TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन में 4900mAh की बैटरी होगी।
हालांकि, लॉन्च के समय इसे 5000mAh साइज में लाया जा सकता है। गूगल प्ले कंसोल और TUV प्लेटफॉर्म पर फोन के आने से ऐसा लग रहा है कि इसे जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है।
Itel P55 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: पहले लॉन्च हुए itel P55 में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और डायनेमिक बार के साथ 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
चिपसेट: यह फोन Unisoc T606 12nm प्रोसेसर के साथ Mali G57 MP1 GPU पर चलता है।
स्टोरेज: itel P55 में 4GB, 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा: Itel P55 में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का लेंस मौजूद है।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए itel P55 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->