iPhone 17 Series: लॉन्च से पहले जानें क्या होंगे फीचर्स

Update: 2025-08-05 06:52 GMT
iPhone 17 Series: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ को 8 से 10 सितंबर 2025 के बीच लॉन्च कर सकता है। इस बार कंपनी चार मॉडल पेश कर सकती है जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया वेरिएंट iPhone 17 Air शामिल हो सकता है। गौरतलब है कि इस बार "प्लस" वेरिएंट को हटा दिया गया है क्योंकि यह ग्राहकों के बीच लोकप्रिय नहीं था।
नई सीरीज़ कहाँ सस्ती मिलेगी
जानकारी के अनुसार, भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग 79,900 रुपये हो सकती है जबकि ज़्यादा स्टोरेज या प्रो वेरिएंट की कीमत इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है। वहीं, अमेरिका में बेस वेरिएंट की कीमत लगभग $899 हो सकती है जो भारत से सस्ता है। वहीं, UAE में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग AED 3,799 हो सकती है। इन कीमतों में बढ़ोतरी की वजह अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी बताई जा रही है।
डिज़ाइन और रंग विकल्प
Apple इस बार डिज़ाइन में कुछ अहम बदलाव करने जा रहा है। सबसे खास बात है नया रंग विकल्प "डेज़र्ट टाइटेनियम" जो ऑरेंज टोन के साथ एक अर्थी लुक देगा। प्रो और प्रो मैक्स मॉडल चार रंगों ब्लैक, व्हाइट, डार्क ब्लू और डेज़र्ट टाइटेनियम में उपलब्ध हो सकते हैं।
वहीं, डिस्प्ले साइज़ की बात करें तो iPhone 17 और 17 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन हो सकती है, जबकि iPhone 17 Air में 6.6 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले होने की संभावना है। बड़ी स्क्रीन की मांग को देखते हुए ये बदलाव किए गए हैं।
कैमरे में दिखेगा बड़ा बदलाव
iPhone 17 सीरीज़ में कैमरे को काफी अपग्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6-एलिमेंट लेंस वाला नया 24MP का फ्रंट कैमरा होगा। iPhone 17 Pro Max में नया 48MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है जो मौजूदा 12MP लेंस से काफी बेहतर होगा। iPhone 17 Air में पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा हो सकता है। वहीं, iPhone 17 में मौजूदा वाइड और अल्ट्रा वाइड लेंस सेटअप बरकरार रखा जा सकता है।
उपलब्धता और प्री-ऑर्डर
iPhone 17 सीरीज़ की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर, 2025 से शुरू हो सकती है और बिक्री अगले हफ़्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इस बार पहले चरण के लॉन्च की सूची में भारत भी शामिल हो सकता है क्योंकि Apple अब भारतीय बाज़ार पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है।
प्रदर्शन और चिपसेट
हालांकि चिपसेट के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि Apple इस बार ज़्यादा शक्तिशाली और ऊर्जा-कुशल चिप पेश करेगा, जिससे डिवाइस का प्रदर्शन और बैटरी दोनों बेहतर होंगे।
Tags:    

Similar News