iPhone 17 Pro vs Google Pixel 10 Pro: दमदार फीचर्स, लेकिन असली बादशाह कौन

Update: 2025-09-11 01:23 GMT
iPhone 17 Pro vs Google Pixel 10 Pro: Apple iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च हो गई है और इस नई सीरीज़ में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च हुए इस नए iPhone मॉडल का सीधा मुकाबला Google Pixel 10 Pro से होगा। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा मॉडल कागज़ पर ज़्यादा दमदार फीचर्स के साथ आता है?
चिपसेट: परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 17 Pro में A19 Pro चिपसेट
का इस्तेमाल किया गया है। Apple ने पहली बार Pro वेरिएंट को 2TB वेरिएंट में लॉन्च किया है, 2TB के अलावा यह फोन आपको 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट में मिलेगा। वहीं, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Pixel स्मार्टफोन में Tensor G5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: iPhone 17 Pro को नए और बेहतर Apple इंटेलिजेंस के साथ लॉन्च किया गया है, यह नया iPhone मॉडल iOS 26 पर काम करता है। वहीं, Pixel 10 Pro की बात करें तो यह फोन Android 16 के साथ आता है और Gemini आधारित Google AI पर काम करता है।
बैटरी बैकअप: हर बार की तरह कंपनी ने बैटरी क्षमता का ज़िक्र तो नहीं किया लेकिन यह दावा ज़रूर किया है कि इस फोन के साथ ग्राहकों को एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं, अगर Pixel 10 Pro की बात करें तो यह फोन 4870 mAh की बैटरी के साथ आता है और इस फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे से ज़्यादा चलता है।
कैमरा: iPhone 17 Pro में 8x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ तीन 48-मेगापिक्सल कैमरे (प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड) दिए गए हैं। वहीं, Pixel 10 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 48-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है।
iPhone 17 Pro बनाम Google Pixel 10 Pro की भारत में कीमत
iPhone 17 Pro के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 256GB, 512GB और 1TB। 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये है। वहीं, Pixel 10 Pro का सिंगल 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1 लाख 09 हज़ार 999 रुपये में बिक रहा है।
रंग विकल्प: iPhone 17 Pro को तीन रंग विकल्पों - डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज और शील्ड में लॉन्च किया गया है। वहीं, Pixel 10 Pro को चार रंगों पोर्सिलेन, मूनस्टोन, ऑब्सीडियन और जेड में खरीदा जा सकता है।
नोट: कागज़ों पर तो दोनों फ़ोनों के फ़ीचर्स दमदार हैं, लेकिन मुक़ाबला पहले से कहीं ज़्यादा कड़ा है, लेकिन असल में ये दोनों फ़ोन कैसे हैं, यानी इनकी परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और सबसे ज़रूरी कैमरा कैसा है? ये सब चीज़ें कैसी हैं, ये तो टेस्टिंग के दौरान ही पता चलेगा।
Tags:    

Similar News