नई दिल्ली: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि अगले महीने अक्टूबर, 2026 में कई नए स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं। Vivo से लेकर Oppo जैसी कंपनियां कई स्मार्टफोन्स जैसे कि Vivo V80 और Vivo S2 FE लॉन्च कर सकती हैं, इसके अलावा कथित तौर पर फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 भी अगले महीने दस्तक दे सकता है। वहीं Oppo F35 5G सीरीज में Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G पेश किए जा सकते हैं। आइए इन आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं, जिनमें 10,000mAh तक बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।
अगले महीने अक्टूबर में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन:
Vivo V80
टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार , Vivo V80 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹63,000 , 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹70,000 और 8GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹80,000 होगी। Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का UW कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x OIS टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Vivo V80 अगले महीने यानी कि 6 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है।
Vivo S2 FE
फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार , Vivo S2 FE इस महीने 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि वीवो के इस फोन में 10000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 44वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Oppo F35 5G
Oppo F35 5G ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Oppo F35 5G की लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है। इसके अलावा कैमरा और डिजाइन का भी पता चला है। यह फोन भारतीय बाजार में 5 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। Oppo के इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं रिपोर्ट्स से पता चला है कि Oppo F35 5G में 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Oppo F35 Pro 5G
ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Oppo F35 Pro 5G की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे लॉन्च तारीख का पता चला है। F35 Pro 5G भारत में 5 अक्टूबर को दस्तक देगा। Oppo F35 5G सीरीज में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। जबकि सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि Oppo F35 Pro 5G में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Vivo X Fold 6
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X Fold 6 भारतीय बाजार में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। X Fold 6 में 8.02 इंच की इनर LTPO AMOLED फोल्डिंग डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर चिपसेट से लैस हो सकता है। इस फोल्डेबल फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Tags: