iPhone 17 Pro: Apple ने आधिकारिक तौर पर अपने 9 सितंबर 2025 के इवेंट की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करेगी जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। ऐसे में नई और पिछली सीरीज़ की तुलना होना स्वाभाविक है। यहाँ हम कैमरा, डिज़ाइन और फीचर्स के आधार पर iPhone 16 Pro और iPhone 17 Pro के बीच अंतर जानेंगे।
डिज़ाइन में बदलाव:
इस बार Apple अपने iPhone 17 Pro मॉडल को एक डिज़ाइन अपग्रेड देने जा रहा है। इसमें पीछे की तरफ एक लंबा कैमरा आइलैंड होगा जो किनारे से किनारे तक फैला होगा। इसमें तीन कैमरा कटआउट मिलेंगे, जिनकी पोज़िशनिंग iPhone 16 Pro जैसी ही होगी।
iPhone 16 Pro फोन चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल के साथ एक साफ-सुथरे बैक पैनल के साथ आता है। इसमें तीन कैमरे और एक फ्लैश है। आगे की तरफ बहुत पतले बेज़ल देखने को मिलते हैं।
कैमरा अपग्रेड:
iPhone 17 Pro में 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है जो iPhone 16 Pro से बेहतर होगा।
वहीं, iPhone 16 Pro भी ट्रिपल कैमरा सिस्टम 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP टेलीफोटो लेंस से लैस है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन की तुलना:
iPhone 17 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले मिलेगा। यह नया फोन iOS 26 पर चलेगा जिसमें लिक्विड-ग्लास थीम दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 Pro चिपसेट और 12GB रैम मिल सकती है। बैटरी को भी अपग्रेड किया जाएगा जिससे बेहतर बैकअप मिलने की उम्मीद है।
वहीं, iPhone 16 Pro स्मार्टफोन 6.3-इंच LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Apple A18 Pro प्रोसेसर और 8GB रैम है। बैकअप के लिए इसमें 3582mAh की बैटरी है जो 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।