iPhone 17 :शानदार मौका, यहां मिल रही धांसू छूट, बचा पाएंगे इतने पैसे

Update: 2025-10-21 02:57 GMT
iPhone 17 : पिछले महीने लॉन्च हुई Apple की iPhone 17 सीरीज़ की डिमांड काफी ज़्यादा है। बेस मॉडल, iPhone 17, को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कई देशों में इस पर दो हफ़्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप इस iPhone को खरीदने में रुचि रखते हैं, तो आपके पास एक शानदार मौका है। सेल शुरू होने के लगभग एक महीने बाद ही, यह भारी छूट पर उपलब्ध है। आप इसकी खरीद पर ₹6,000 तक की बचत कर सकते हैं। आइए इसके फीचर्स और डील्स के बारे में विस्तार से जानें।
iPhone 17 के क्या हैं फीचर्स?
Apple ने iPhone 17 को कई बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। प्रो मॉडल की तरह, iPhone 17 में प्रोमोशन तकनीक के साथ 6.3 इंच का ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। इसमें एल्युमीनियम और ग्लास फिनिशिंग है और यह 7.3mm मोटा है। यह iPhone 48MP+12MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेंटर-स्टेज फ्रंट लेंस के साथ लॉन्च हुआ है। Apple के लेटेस्ट A19 चिपसेट से लैस इस फोन में 8GB रैम है।
iPhone 17 पर यह डील
iPhone 17 की भारत में शुरुआती कीमत ₹82,900 है, लेकिन विजय सेल्स इस पर अच्छी छूट दे रहा है। अगर आप विजय सेल्स से ICICI, SBI या IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से यह फ़ोन खरीदते हैं, तो आपको ₹6,000 की छूट मिलेगी। इसी तरह, HDFC या HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर यह iPhone खरीदने पर भी ₹4,000 की छूट मिल सकती है। एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। आप अपने पुराने फ़ोन को एक्सचेंज करके नए iPhone पर अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। पुराने फ़ोन की कीमत उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी।
Tags:    

Similar News