अभी महंगाई और बढ़ेगी : पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

Update: 2022-06-11 14:14 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने महंगाई को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। अमेरिका और इंडिया सहित दुनिया के कई बड़े देशों में बढ़ती महंगाई के चलते लोग परेशान हैं। उनका बजट बिगड़ गया है। लोग कई जरूरी खर्चों में कमी कर रहे हैं। अब रघुराम राजन ने कहा है कि अभी महंगाई और बढ़ेगी। उनका मतलब है कि इनफ्लेशन अभी पीक पर नहीं पहुंचा है।

रघुराम राजन ने यह भी कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) को महंगाई को काबू में करने के लिए और कदम उठाने होंगे। अमेरिका में मई के इनफ्लेशन के आंकड़े आने के बाद राजन की बात की अहमियत बढ़ जाती है। अमेरिका में शुक्रवार को इनफ्लेशन के मई के डेटा आए। मई में यह 8.6 फीसदी पहुंच गया है। अप्रैल में यह 8.3 फीसदी था।
Tags:    

Similar News

-->