भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
Technology टेक्नोलॉजी: AI सेक्टर में काम कर रही Sarvam अब हार्डवेयर स्पेस में भी एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर बाजार में लॉन्च करेगी। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान Sarvam के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने फीचर फोन सेगमेंट में AI लाने के लिए HMD के साथ पार्टनरशिप का ऐलान भी किया है। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस AI को सिर्फ मॉडल तक सीमित रखने के बजाय डिवाइस लेयर तक ले जाने पर है।
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए प्रत्युष कुमार ने बताया कि Sarvam अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस Sarvam Kaze को डिजाइन और डेवलप भारत में ही कर रही है। उनके मुताबिक, बाजार में मौजूद अन्य स्मार्ट ग्लास के मुकाबले यह डिवाइस डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगी। कंपनी की योजना इसे मई तक मार्केट में उतारने की है। हालांकि कीमत या फाइनल स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
Sarvam AI ने यह भी बताया कि वह फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए मोबाइल मेकर HMD के साथ काम करेगी। कंपनी का मानना है कि भारत जैसे बाजार में अभी भी फीचर फोन की बड़ी मौजूदगी है और AI को इस सेगमेंट तक पहुंचाना जरूरी है। इसके अलावा Sarvam ने Qualcomm के साथ मिलकर भारतीय भाषाओं और लोकल यूज केस के लिए जेनरेटिव AI सॉल्यूशंस तैयार करने की योजना का भी ऐलान किया।
कंपनी ने जर्मन फर्म Bosch के साथ साझेदारी की भी घोषणा की है, जिसके तहत कार पैनल में AI इंटीग्रेशन पर काम किया जाएगा। Sarvam के मुताबिक, उसका लक्ष्य स्मार्टफोन, पीसी, वियरेबल्स, XR, IoT, ऑटोमोटिव और डेटा सेंटर जैसे अलग अलग सेगमेंट में AI इनोवेशन को आगे बढ़ाना है।