Huawei: लॉन्च किया तीन बार फोल्ड होने वाला शानदार फोन

Update: 2025-09-06 02:49 GMT
Huawei :अपने तीन फोल्ड होने वाले फोन का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। पिछले साल कंपनी ने अपना पहला ट्रिपल फोल्डेबल फोन Mate XT नाम से पेश किया था। अब इसी कड़ी में कंपनी ने एक और मॉडल Mate XTs पेश किया है, जो 5600mAh की बैटरी, किरिन 9020 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है। चीनी कंपनी Huawei का यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन Apple, Samsung, Xiaomi, Vivo, Oppo जैसे ब्रांड्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
कीमत लाखों में
चीनी बाजार में लॉन्च हुआ यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट- 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 17,999 (करीब 2,22,300 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 19,999 (करीब 2,47,100 रुपये) और CNY 21,999 (करीब 2,71,900 रुपये) है। इसे ब्लैक, पर्पल, रेड और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।
Huawei Mate XTs के फीचर्स
यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन 10.2 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें LTPO OLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2232 x 3184 है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका डुअल मोड डिस्प्ले 7.9 इंच का है। वहीं, इसका सिंगल मोड डिस्प्ले 6.4 इंच का है। यह फोन 5600mAh की बैटरी के साथ आता है। यह 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Huawei Mate XTs में किरिन 9020 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह HarmonyOS 5.1 पर काम करता है। इसके साथ M-Pen 3 Stylus का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में 40MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का पेरिस्कोप टेलिस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।
Tags:    

Similar News