इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?

Update: 2026-02-18 14:21 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Google I/O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट में Gemini से लेकर Android तक उसके विभिन्न प्रोडक्ट्स में आ रहे नए AI अपडेट्स और ब्रेकथ्रू शेयर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित Shoreline Amphitheatre में इन पर्सन आयोजित होगा और ऑनलाइन भी स्ट्रीम किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी AI एजेंडा के सेंटर में रहने की उम्मीद है।
Google ने मंगलवार को इवेंट की तारीखों का ऐलान किया और बताया कि 19 मई की सुबह कीनोट के साथ इवेंट की शुरुआत होगी। कंपनी फिलहाल पूरा सेशन शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन हर साल की तरह कंपनी लीडर्स की कीनोट, फायरसाइड चैट्स और प्रोडक्ट डेमो शामिल रहेंगे। Google की वेबसाइट पर “save the date” एक्सपीरियंस भी लाइव है, जिसमें Gemini AI मॉडल से बने मिनी गेम्स शामिल हैं।
अगर पिछले साल के I/O को देखें तो 2025 में Google ने Gemini 2.5 Pro और Flash जैसे मॉडल्स के साथ Imagen 4 और Veo 3 जैसे जेनरेटिव AI टूल्स पेश किए थे। Search, Gmail, Chrome और Shopping में भी AI आधारित फीचर्स जोड़े गए थे। यहां तक कि Android XR हेडसेट और Gemini पावर्ड स्मार्टग्लास जैसे हार्डवेयर डेमो भी AI फोकस के साथ दिखाए गए थे। ऐसे में 2026 का इवेंट भी Gemini इकोसिस्टम और कंपनी की AI स्ट्रैटेजी को लेकर स्पष्ट दिशा दे सकता है।
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब Google के CEO Sundar Pichai भारत दौरे पर हैं। वह नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात भी हुई। इस बैठक को भारत के उभरते AI हब बनने के रास्ते में एक अहम माइलस्टोन माना जा रहा है।
India AI Impact Summit में पिचई के AI के एक्सपेरिमेंट्स से लेकर बड़े पैमाने पर डिप्लॉयमेंट तक के बदलाव पर चर्चा करने की संभावना है। ऐसे में मई में होने वाला Google I/O 2026 कंपनी की ग्लोबल AI स्ट्रैटेजी और Gemini प्लेटफॉर्म के अगले फेज को लेकर अहम संकेत दे सकता है।
Tags:    

Similar News