Google IO 2025 : 20 मई से शुरू होगा गूगल का मेगा इवेंट, एंड्राइड 16 के अलावा और क्या होगा खास
Google IO 2025, Google mega Event, Android 16,
Google IO 2025: Google का सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2025 इस बार 20 मई से शुरू होने जा रहा है। इस दो दिवसीय इवेंट में कई बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट और तकनीकी इनोवेशन से पर्दा उठेगा। Google ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस साल का फोकस Android, AI, Web और Cloud पर रहेगा। इसका मतलब है कि Android 16 और Gemini AI से जुड़े नए फीचर्स का ऐलान लगभग तय है। यह प्रोग्राम सभी के लिए ऑनलाइन होगा और इसमें लाइव स्ट्रीम किए जाने वाले कीनोट और सेशन शामिल होंगे। साथ ही पिछले सालों की तरह इस बार भी कैलिफोर्निया के शोरलाइन एम्फीथिएटर में फिजिकल इवेंट आयोजित किया जाएगा।
क्या होगा खास?
Android 16: पिछले कुछ हफ्तों से Android 16 से जुड़ी चर्चाएं तेज हैं। उम्मीद है कि इस इवेंट में इसके फीचर्स का पूरा खुलासा हो जाएगा। कहा जा रहा है कि नए यूजर इंटरफेस और रीडिजाइन किए गए वॉल्यूम कंट्रोल के अलावा इसमें बेहतर एक्सेसिबिलिटी फीचर्स होंगे। इसके अलावा सिक्योरिटी को लेकर नया मोड मिलेगा, जो डिवाइस की सिक्योरिटी सेटिंग्स को और मजबूत बनाएगा। इसमें हेल्थ कनेक्ट 2.0 भी मिलेगा जो FHIR फॉर्मेट में मेडिकल रिकॉर्ड शेयर करने की सुविधा देगा।
जेमिनी और AI UPDATE
एआई से जुड़ी घोषणाएं इस बार मुख्य आकर्षण होंगी। I/O के होमपेज पर जेमिनी मॉडल, गूगल एआई स्टूडियो और नोटबुकएलएम को प्रमुखता दी गई है। यह इस बात का संकेत है कि एआई से जुड़ी बड़ी खबर आने वाली है। जेमिनी अल्ट्रा का अपग्रेडेड वर्जन पेश किया जा सकता है। नई जेमिनी सब्सक्रिप्शन स्कीम की घोषणा संभव है।
एंड्रॉइड एक्सआर
गूगल और सैमसंग मिलकर एंड्रॉइड एक्सआर नाम से नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकते हैं, जो वर्चुअल, ऑगमेंटेड और मिक्स्ड रियलिटी एक्सपीरियंस के लिए होगा। इसमें जेमिनी एआई को मुख्य रखा जाएगा। यह सिस्टम खास तौर पर हेडसेट और स्मार्ट ग्लास जैसी डिवाइस के लिए बनाया गया है और यह एपल और मेटा को टक्कर देने की तैयारी में है।