नई दिल्ली: Apple Surprise and Shine इवेंट के लॉन्च में अब केवल 7 घंटों से भी कम का समय रह गया है। भारत में 9 सितंबर की रात Apple का लाइव इवेंट भारी संख्या में फैंस देखेंगे क्योंकि इस इवेंट में तीन बड़े आईफोन मॉडल्स लॉन्च होने की बात सामने आ रही है। iPhone 18 सीरीज के हाईएंड मॉडल्स इसमें पेश किए जा सकते हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल्स को किनारे रख पहले प्रो सीरीज को मार्केट में पेश करेगी। इसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। इसी के साथ सबसे बड़ा सरप्राइज़ कंपनी पहले फोल्डेबल आईफोन के रूप में दे सकती है। वहीं, नए Apple Watch मॉडल पेश किए जाने की भी पूरी संभावना है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
iPhone 18 Pro सीरीज
Apple Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज पर सबकी नजरें टिकी हैं। सीरीज में कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max आ सकते हैं। स्मार्टफोन में कंपनी का नया चिपसेट A20 Pro होने की उम्मीद है। साथ कैमरा में भी बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। यहां डिजाइन लगभग iPhone 17 Pro सीरीज जैसा ही रहने वाला है। लेकिन डाइनेमिक आइलैंड के साइज में बड़ा बदलाव संभव है। आईए जानते हैं प्रो सीरीज के इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में सबकुछ।
iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले आने की संभावना है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इस बार डिजाइन को लेकर फ्रंट में काफी बदलाव संभव है। कंपनी डाइनेमिक आइलैंड का साइज घटा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसे 30% तक छोटा किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। यहां पर 48MP के तीन लेंस देखने को मिल सकते हैं। इनमें पेरिस्कोप लेंस भी होगा। वेरिएबल अपर्चर इस बार कैमरा की सबसे बड़ी खूबी बन सकता है।
iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO प्लस डिस्प्ले आने की संभावना है। यह M16 पैनल से लैस हो सकता है। फोन में एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मौजूद हो सकती है। डाइनेमिक आइलैंड छोटा होगा। फोन में 2nm प्रोसेसिंग पर बना A20 Pro चिपसेट मिलेगा। कैमरा देखें तो रियर में 48MP के तीन कैमरा हो सकते हैं जिसमें 6x ऑप्टिकल जूम सेंसर भी मौजूद होगा। फोन में 5500mAh से ज्यादा की बैटरी आने की अफवाहें हैं। 25W चार्जिंग का सपोर्ट यहां पर मिल सकता है। एल्युमीनियम की बॉडी में कंपनी इसे ला सकती है।
Foldable iPhone
एपल अपना पहला फोल्डेबल फोन इस इवेंट में पेश कर सकती है। इसे पहले iPhone Fold कहा जा रहा था। उसके बाद खबरें आईँ कि फोन iPhone Ultra मॉनिकर के साथ आएगा। अब लीक्स आ रहे हैं कि इसे iPhone Duo नाम मिल सकता है। फोन में 5.3 इंच आउटर डिस्प्ले बताया गया है। बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में यह आ सकता है। फोन में 7.8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले बताया गया है। लीक्स के अनुसार, फोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है जिसमें दो कैमरा मौजूद होंगे। फोल्डेबल आईफोन में कंपनी की नई A20 Pro चिप आने की संभावना है। इसके साथ में 12GB रैम इसमें देखने को मिल सकती है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की चर्चा है। इसमें 48 मेगापिक्सल के दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं जो रियर पैनल पर मौजूद होंगे। कंपनी फोन के साथ टच आईडी सपोर्ट भी दे सकती है। इसके अलावा यह MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी अपने साथ ला सकता है।
Tags: