वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया है।

जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है।

Update: 2023-06-14 17:49 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्कवोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार में क्या खूबियां दी गई हैं। इसकी रेंज कितनी होगी और इसे कब लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40 रिचार्ज को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर यह दूसरी एसयूवी है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
वोल्वो की ओर से नई एसयूवी सी40 रिचार्ज को कॉम्पैक्ट मॉडयूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें एल के डिजाइन में लाइट्स दी गई हैं और इसका लुक पिछले साल आई एक्ससी40 रिचार्ज की तरह रखा गया है, लेकिन कुछ अपडेट भी दिए गए हैं।
वोल्वो सी40 में कंपनी की ओर से 78 Kwh की क्षमता की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 33 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इसमें जो मोटर दी गई है वह 150KW की क्षमता की दो मोटर हैं। इस मोटर से एसयूवी को की 402 बीएचपी की पावर और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाई जा सकती है और फुल चार्ज में इस एसयूवी को करीब 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
वोल्वो सी40 रिचार्ज एसयूवी में कंपनी की ओर से कई सेफ्टी फीचर्स ऑफर जाते हैं। इनमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Tags:    

Similar News

-->