अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 वर्षीय शैली सिंह ने इतिहास रच दिया है। लंबी कूद की उभरती हुई खिलाड़ी और अंजू बॉबी जॉर्ज से खेल की सीख लेने वाली शैली ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक अपने नाम किया। शैली स्वर्ण पदक से सिर्फ एक सेंटीमीटर से चूक गईं। शैली अब अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।




Tags: