Bangalore बेंगलुरु: भारतीय बैटिंग स्टार विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 16,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट ने यह मुकाम सिर्फ़ अपनी 330वीं पारी में हासिल किया। विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेल रहे कोहली ने आज आंध्र के खिलाफ मैच में हाफ सेंचुरी लगाई। इसी दौरान उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन का आंकड़ा पार किया।
इससे पहले तेंदुलकर ने यह स्कोर 391 पारियों में हासिल किया था। कोहली ने बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर हो रहे मैच में तेज़ी से रन बनाए। कोहली करीब 15 साल बाद विजय हजारे टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का पिछला रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 68 की औसत से 819 रन बनाए थे। इसमें चार सेंचुरी और तीन फिफ्टी शामिल थीं।
बता दें कि कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कोहली 11 जनवरी से शुरू होने वाली कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं।
Tags: