26 अक्टूबर तक का समय इन राशियों के लिए बेहद लाभकारी, होगा बंपर लाभ

बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। 21 अगस्त को देर रात 2 बजकर 14 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध 26 अक्टूबर तक रहेंगे। 26 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Update: 2022-08-26 03:45 GMT

 बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। 21 अगस्त को देर रात 2 बजकर 14 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध 26 अक्टूबर तक रहेंगे। 26 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध गोचर की इस अवधि में कई राशि वालों को लाभ होगा। जानें बुध राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए बुध गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। आपकी कार्यशैली से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। गोचर काल में आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों के जीवन में बुध गोचर खुशियों की सौगात ला सकता है। इस अवधि में आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए बुध गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।


Tags:    

Similar News

-->