नई दिल्ली। दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस विमंस प्रीमियर लीग-2027 में तीसरे खिताब के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इसी को देखते हुए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम नीलामी में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। हालांकि, उसके पास खरीदने के लिए जितने स्लॉट हैं उसके मुकाबले रकम कम है।
मुंबई ने पिछले सीजन की अपनी 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। मुंबई ने पहले और तीसरे सीजन का खिताब जीता था। इस बार वह अपना तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में होगी जिसके लिए उसने अपनी मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखा है।
कितना है पर्स?
मुंबई इंडियंस के पास जो रकम मौजूद है वो है 90 लाख रुपये। इस कीमत में उसे अपनी छह खाली जगहों को भरना है, लेकिन उसे यह सभी खिलाड़ी भारतीय ही लेनी होंगी क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या पहले से ही फुल है। यानी नीलामी में मुंबई विदेशी खिलाड़ियों पर दांव नहीं लगा पाएगी।
रिटेन की गईं खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, एमेलिया केर, नताली सिवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा।
रिटेन खिलाड़ी
पूनम खेमनार, सैका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, मिल्ली इलिंगवर्थ और जी कामिलिनी।
नीलामी के दिन खरीदे गए खिलाड़ी
दिशा कासट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। मुंबई को किसी फ्रेंचाइजी से टक्‍कर नहीं मिली। दिशा कासट 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा बनीं।
Tags: