ICC की तरफ से यह अवार्ड हासिल करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बने Sikandar Raza

Update: 2022-09-12 13:23 GMT
हाल ही में आईसीसी (ICC) ने जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिंकदर रजा को एक खास अवार्ड से नवाजा है। सिकंदर शानदार फॉर्म में चल रहे उन्होंने पहले भारत और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करके अपना दम दिखाया। सिंकदर रजा ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को पछाड़ कर 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड को अपने नाम किया है।
आईसीसी (ICC) की तरफ से पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाड़ी को यह अवार्ड मिला है। पिछले कुछ समय से सिकंदर शानदार फॉर्म में चल रहे है। बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में उन्होंने दो शानदार शतक भी जमाये थे। अवार्ड मिलने के बाद रजा ने कहा, 'मैं आईसीसी से प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने के लिए अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं इस तरह का पुरस्कार जीतने वाला पहला जिम्बाब्वे खिलाड़ी बनकर खुश हूं।'
उन्होंने कहा, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो पिछले तीन से चार महीनों में मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में रहे हैं। आप लोगों के बिना यह संभव नहीं होता। मैं इस अवसर पर जिम्बाब्वे और विदेशों में सभी प्रशंसकों को आपकी सभी प्रार्थनाओं, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं हमेशा के लिए आभारी हू।'
सिकंदर रजा जिम्बाब्वे टीम की रीड की हड्डी माने जाते है और उन्होंने अपने दम पर जिम्बाब्वे को कई शानदार मैच जीताये है। बांग्लादेश के खिलाफ तो उन्होंने 2 शानदार शतक लगाये थे। पहले उन्होंने 135 और दूसरे में 117 रन की पारी खेली थी। यह उनके लिए एक एतिहासिक पल है।
Tags:    

Similar News