Jaipur जयपुर: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमों के लिए दांव बड़े हैं।राजस्थान के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि अगर टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उसे अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। केवल जीत ही नहीं, बल्कि नेट रन रेट भी राजस्थान के पक्ष में जाना ज़रूरी होगा।
वहीं, मुंबई इंडियंस मौजूदा सीज़न में जबरदस्त लय में है। टीम लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी है और यह मैच जीतकर वह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है।राजस्थान को अपने गेंदबाज़ों से उम्मीद होगी कि वे मुंबई की मजबूत बल्लेबाज़ी को शुरुआती झटके दें। दूसरी ओर, मुंबई की नजरें जीत की लय को बरकरार रखने पर होंगी।