PAK vs ENG: पाकिस्तान को रौंदकर इंग्लैंड ने मारी सेमीफाइनल में एंट्री

Update: 2026-02-25 02:10 GMT
PAK vs ENG:टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच श्रीलंका का पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से पीटकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इस टारगेट को इंग्लैंड की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड के लिए इस मैच के असली हीरो हैरी ब्रूक रहे। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा है। दोनों के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में चार मैच खेले गए और सभी मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है।
पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज ने खेल पाया बड़ी पारी
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 14 रन जोड़े। सैम अयूब 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा 6 बॉल में 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रनों की पारी खेली। बाबर ने 24 गेंदों में इतने रन बनाए वहीं फखर ने 16 गेंदों का सामना किया। इसके बाद शादाब खान ने 11 बॉल पर 23 रन की पारी खेली। बाकी के पाक बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
हैरी ब्रूक ने लगाया शानदार शतक
टारगेट को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। सिर्फ 17 के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इंग्लैंड के लिए एकमात्र हीरो इस रन चेज में हैरी ब्रूक रहे। उन्होंने बेहतरीन पारी खेली और 51 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन बनाए। उनके अलावा सैम करन ने 16 रन का योगदान रहा। वहीं विल जैक्स ने इस दौरान ब्रूक का बखूबी साथ दिया। जैक्स ने 23 बॉल पर 28 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो वहां शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उनके अलावा उस्मान तारिक को दो सफलता मिली। इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।
Tags:    

Similar News