आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडिया ने अर्जुन तेंदुलकर को किया रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए बहुत ही बुरा रहा।

Update: 2022-11-14 11:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए बहुत ही बुरा रहा। वह पूरे सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए ही दिखाई दिए। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी की आईपीएल 2023 (IPL 2023) में वह मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। हालिया में आई रिपोर्ट्स की मुताबिक मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

Arjun Tendulkar को मुंबई इंडिया ने IPL 2023 से पहले किया रिलीज
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के खत्म होते ही आईपीएल 2023 की सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है। 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन आयोजन कोच्चि में किया जाएगा। इससे पहले सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन्हें रिलीज किए खिलाड़ियों में से एक नाम है अर्जुन तेंदुलकर।
नीता अंबानी की स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है। जहां कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल के 16वें सीजन में अर्जुन मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू कर सकते हैं, वहीं अब उन्हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा है। ऐसे में अब आईपीएल के आगमी सीजन में दूसरी टीम की ओर से डेब्यू कर सकते हैं।
Arjun Tendulkar आ सकते हैं इस टीम की तरफ से खेलते हुए नजर
आईपीएल के पिछले सीजन यानी आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को 30 लाख रुपये देकर अपने साथ टीम में शामिल किया था। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टूर्नामेंट का एक भी मुकाबला खेलने का मौका नही दिया था। वहीं हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मुताबिक अर्जुन आईपीएल 2023 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अभी इसको लेकर कोई भी पुख्ता खबर सामने नही आई है। इसी के साथ बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में अर्जुन ने गोवा की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन दिखाया था।
Arjun Tendulkar के अलावा ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज
अर्जुन तेंदुलकर के अलावा रिलीज होने वाली लिस्ट में कई बड़े-बड़े नाम शामिल है। खबर है कि लंबे समय से किरोन पोलार्ड भी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नही होंगे। उनके अलावा फैब एलन अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, आकाश मधवाल, राहुल बुद्धी, मुरुगन अश्विन और टायमल मिल्स का रिलीज खिलाड़ियों का नाम सामने आया है।

न्यूज़ क्रेडिट: cricketaddictor   

Tags:    

Similar News