KKR vs DC Live Cricket Score: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग चरण के मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Delhi Capitals के खिलाफ टॉस जीत लिया है। Ajinkya Rahane की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में खेला जा रहा है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 20 मुकाबलों में केकेआर ने जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अपने लीग चरण का अंत बेहतर तरीके से करने पर है।
KKR vs DC Live: DC Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स इलेवन बनाम केकेआर: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
KKR vs DC Live: KKR Playing XI
कोलकाता नाइट राइडर्स XI बनाम DC: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
उम्मीद है कि फिन एलन इम्पैक्ट प्लेयर होंगे। घायल अंगकृष रघुवंशी की जगह तेजस्वी दहिया आए हैं।