DC vs KKR, IPL 2026 Live Score: Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals के बीच IPL 2026 का 51वां मुकाबला Delhi के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर KKR ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं और उसके 8 अंक हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैचों में 3 जीत हासिल की हैं और उसके 7 अंक हैं।दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कुल मिलाकर, यह मैच दोनों टीमों के लिए अंक तालिका में सुधार करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
दिल्ली vs कोलकाता
कुल IPL मैच: 35
दिल्ली ने जीते: 15
कोलकाता ने जीते: 19
बेनतीजा: 1
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.