IPL 2023: MI के खिलाफ KKR 185/6

Update: 2023-04-16 12:09 GMT

 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2023 LIVE Match Score: आईपीएल 2023 में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत हो रही है। यह टूर्नामेंट का 22वां मुकाबला है। एमआई और केकेआर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं।

टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एन जगदीसन (0) दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, रहमानुल्लाह गुरबाज (8) और वेंकटेश अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। गुरबाज छठे ओवर में पवेलियन लौटे। कप्तान नितीश राणा (5) का बल्ला नहीं चला। अय्यर ने चौथे विकेट के लिए शार्दुल (13) के संग 50 रन की साझेदारी की। अय्यर 18वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 18 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। आंद्रे रसेल 11 गेंदों में 21 और सुनील नरेन 2 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट चटकाए। कैमरन ग्रीन, डुआन यानसन, पीयूष चावला और राइली मेरिडिथ ने एक-एक विकेट लिया।
KKR 185/6 (20 ओवर)*
5:25 PM यानसन ने आखिरी ओवर में 10 रन खर्च किए। रसेल ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। रसेल 21 और नरेन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
5:20 PM केकेआर को छठा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा है। उन्हें यानसन ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने जाल में फंसाया। रिंकू ने लॉन्ग ऑन की दिशा में नेहल को कैच दिया। उन्होंने 18 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए।5:10 PM कोलकाता को पांचवां झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा है। उन्होंने मेरिडिथ ने 18वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। वेंकटेश को दूसरी गेंद फुलटॉस मिली और रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन यानसन के हाथों लपके गए। वेंकटेश ने 51 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के लगाए।
5:05 PM वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल में अपना शतक जड़ दिया है। उन्होंने 49 गेंदों में सेंचुरी बनाई। वह केकेआर की ओर से शतक लगाने वाले महज दूसरे प्लेयर हैं। बता दें कि यह आईपीएल 2023 का दूसरा सैकड़ा है। हैरी ब्रूक ने 16वें सीजन में पहला शतक ठोका था। उन्होंने शतकीय पारी कोलकाता के खिलाफ खेली थी।
5:00 PM पीयूष चावला ने 16वें ओवर में 6 रन दिए। रिंकू सिंह ने दूसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। रिंकू 11 और वेंकटेश 98 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Tags:    

Similar News

-->