जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से दुबई के जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों ही टीम इस मैच में बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई की टीम ने दो जबकि पंजाब ने अपने आज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। शुरुआती झटकों से उबरते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।



Tags: