IND vs SA ODI Match: Ranchi में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच, इन चीजों पर लगा बैन

Update: 2025-11-30 05:49 GMT
IND vs SA ODI Match: झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (IND vs SA ODI JSCA Stadium) में आज यानी 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa Ranchi ODI) के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस दोपहर के 1 बजे होगा। मैच को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। दोनों टीमें दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम पहुंच जाएंगी। दर्शकों के लिए एंट्री सुबह 11:30 बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर 3:30 बजे गेट बंद कर दिए जायेंगे। वहीं स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के स्टाल लगाए गए हैं। स्टेडियम के अंदर कांच और प्लास्टिक की बोतलें, सिगरेट, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, धातु के कंटेनर, हथियार, हेलमेट, खाना, शराब, डीएसएलआर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर और तंबाकू उत्पाद पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये सभी सामान स्टेडियम के अंदर ले जाना मना है।
मैच को लेकर रांची प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रहा है। मैच को ध्यान में रखते हुए शहर में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भारी वाहनों की शहर में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
Tags:    

Similar News