IND vs PAK: 15 फरवरी को खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, Pakistan सरकार ने किया कंफर्म

Update: 2026-02-10 04:07 GMT
IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर आखिरी फैसला हो गया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तय समय पर 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर आखिरी मुहर
भारत बनाम पाकिस्तान मैच अब फाइनल हो गया है। ICC, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश के अधिकारियों के बीच सोमवार को पूरे दिन बातचीत चलती रही। बांग्लादेश ने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की रिक्वेस्ट की थी। पाकिस्तानी सरकार ने पाकिस्तान टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया है।
ICC बांग्लादेश के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेगा
इसके अलावा, ICC, PCB और BCB के बीच इस मीटिंग के बाद बांग्लादेश के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। ICC ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश 2026 T20 वर्ल्ड कप से हटता है तो कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। उन पर कोई बैन या पेनल्टी नहीं लगाई जाएगी। इसका मतलब है कि बांग्लादेश के रेवेन्यू में कोई कमी नहीं आएगी। ICC ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश को ICC इवेंट होस्ट करने का मौका दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News