IND vs PAK फाइनल लाइव अपडेट: भारत ने लिया पहला विकेट

Update: 2025-09-28 15:21 GMT
India vs Pakistan Final Live Scorecard, Today Asia Cup Match: आज 2025 एशिया कप का फाइनल है. यहां आपको भारत और पाकिस्तान के खिताबी मैच के सभी अपडेट्स मिलेंगे.IND vs PAK फाइनल लाइव अपडेट: भारत ने लिया पहला विकेट .
10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है. फखर जमान 21 गेंद में 25 रन पर हैं. वह एक चौका और एक छक्का लगा चुके हैं. सैम अयूब एक गेंद में एक रन पर हैं. 
IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, साहिबजादा फरहान आउट
9.4 ओवर में 84 के स्कोर पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा है. साहिबजादा फरहान 38 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े. फरहान को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा.

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत की टीम को झटका तब लगा जब हार्दिक पांड्या चोट की वजह से फाइनल से बाहर हो गए।

टॉस के समय एक अनोखी घटना हुई। पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को कम सम्मान मिला; पूर्व भारतीय हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने उनसे बात नहीं की, जबकि वकार युनिस ने कप्तान से सवाल किए। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब दो प्रजेंटर टॉस के समय मौजूद रहे।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी रहा है, जहाँ भारत ने पहले ही दो बार पाकिस्तान को हराया है। 41 साल के एशिया कप इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में भिड़ रहे हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, अबरार अहमद

भारत की प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Tags:    

Similar News

null