IND vs AFG 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों का डेब्यू

Update: 2026-06-13 12:15 GMT

 IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले पर बारिश का असर साफ देखने को मिला है। लगातार बारिश के कारण इस मैच को 50 ओवर से घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पिच और मौसम को देखते हुए टीम इंडिया ने यह रणनीति अपनाई है ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा किया जा सके।इस मैच में भारत ने दो नए खिलाड़ियों को वनडे डेब्यू का मौका दिया है। गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है।वहीं टीम संयोजन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और यशस्वी जायसवाल इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। अगर मौसम में और कोई बाधा नहीं आती है, तो मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे से शुरू किया जाएगा। फैंस को अब एक छोटे लेकिन रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
Tags:    

Similar News