IND vs AFG 1st ODI: गुरबाज का तूफानी अर्धशतक, 25 गेंदों में पूरा किया फिफ्टी
IND vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गुरबाज ने युवा भारतीय गेंदबाज हर्ष दुबे के खिलाफ छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का आठवां अर्धशतक है और उन्होंने तेज गति से रन बनाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है।
इस समय गुरबाज 57 रन पर खेल रहे हैं और उनका साथ हशमतुल्लाह शाहिदी दे रहे हैं, जो 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान की टीम शुरुआती झटकों के बाद अब मजबूत वापसी करती नजर आ रही है और स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ा रही
अफगानिस्तान: 79/3 (10 ओवर)*
भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।