Pathanamthitta: केरल के पथानामथिट्टा में सबरीमाला से कर्नाटक जाते समय , भगवान अयप्पा के भक्तों को ले जा रही एक बस बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना केरल के पथानामथिट्टा जिले में एरुमेली के पास कनमाला गांव में हुई । बस में 32 श्रद्धालु सवार थे और अब तक एक व्यक्ति के हताहत होने की खबर है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मारुति हरिहर के रूप में हुई है।