फाइल फोटो 

 जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया अजीबोगरीब खबरों (Weird News) का भंडार होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक विचित्र खबर खूब चर्चा में है. अमेरिका (USA) के डेनवर एयरपोर्ट (Denver Airport) पर हाल ही में लोगों को एक ऐसा दृष्य देखने को मिला जिसे देखते ही उनकी आंखों खुली की खुली रह गईं. एयरपोर्ट पर जहां लोग फ्लाइट पकड़ने जाते हैं उन्हें वहां एक महिला दिख गई जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे (Nude woman at airport). वो न्यूड होकर फ्लाइड पकड़ने आई थी.

ये पूरा मामला है अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver International Airport) का. डेनवर सीबीएस 4 वेबसाइट के मुताबिक ये घटना पिछले महीने की है मगर इस घटना से जुड़ा वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला बिना कपड़ों के एयरपोर्ट के अंदर घूम रही है. उसके पास कोई सामान भी नहीं है. उसने सिर्फ एक बोतल ली हुई है और अन्य यात्रियों के पास जाकर उनसे हालचाल पूछ रही है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि महिला यात्रियों के पास जाकर पूछ रही है- "कैसे हैं, कहां रहते हैं आप?" इस बीच वहां मौजूद कई लोगों ने महिला को रिकॉर्ड करना भी शुरू कर दिया था.
मानसिक रूप से अस्थिर थी महिला
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ महिला को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा. कथित तौर पर महिला ने शराब पी हुई थी. इसके अलावा वो मानसिक रूप से अस्थिर (Mentally Unstable) थी. एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस ने महिला को पहले कंबल से ढका और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला हंसी जा रही थी और जब पुलिस उसे पकड़ने आयी तो वो वहां से भागने लगी. पहली बार जब उन्होंने उसे कंबल से ढकने की कोशिश की तो वो चकमा देकर भाग गई. पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के बाद तुरंत ही यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल भेज दिया गया. डेनवर पुलिस के अनुसार ये मामला 19 सितंबर के दिन हुआ था. पुलिस और एयरपोर्ट स्टाफ ने महिला की पहचान को गोपनीय रखने के लिए उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं पब्लिक की है.


Tags: