अमेरिकी वैज्ञानिकों की खोज...सौर मंडल के बाहर 24 नए ग्रहों की पहचान की

वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 24 नए ग्रहों की पहचान की है,

Update: 2020-10-06 14:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर 24 नए ग्रहों की पहचान की है, जो पृथ्वी की तुलना में जीवन के लिए अधिक उपयुक्त हो सकते हैं। एस्ट्रोबायलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, ये ग्रह संभवतया पृथ्वी की तुलना में बेहद पुराने, बड़े, थोड़े गर्म और पानी से भरपूर हो सकते हैं। ये ग्रह मनुष्य के रहने के लिए बेहतरीन हो सकते हैं।

अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के शोधकर्ताओं ने कहा, ये सभी ग्रह पृथ्वी से 100 प्रकाश वर्ष दूर हैं। डब्ल्यूएसयू और टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन के प्रोफेसर डिर्क शुल्ज-मकुच ने कहा, अगली पीढ़ी के टेलिस्कोप के जरिये हम इन ग्रहों की अधिक जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Tags:    

Similar News