Holi के दिन 'खूनी लाल' होगा चाँद का अद्भुत नजारा, जानें इसका वैज्ञानिक कारण
साइंस | इस होली, जब रंगों का उत्सव पूरी दुनिया में मनाया जाएगा, आसमान में एक और शानदार घटना हो रही है, जो खगोलशास्त्रियों और होली प्रेमियों दोनों के लिए विशेष रूप से दिलचस्प है। 13 और 14 मार्च को एक दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसके दौरान चाँद एक खूनी लाल रंग में परिवर्तित हो जाएगा। इसे 'ब्लड मून' के नाम से भी जाना जाता है। यह खगोलिय घटना न केवल खगोल प्रेमियों के लिए रोमांचक है, बल्कि इसका वैज्ञानिक कारण भी अत्यंत दिलचस्प है।