इम्यूनिटी को मजबूत, इन चार चीजों के सेवन से मिलेंगे गजब के फायदे

तब व्यक्ति के बीमार पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब भी हम गर्मियों से सर्दियों की तरफ या सर्दियों से गर्मी की तरफ जाते हैं,

Update: 2021-10-23 11:52 GMT

जब-जब मौसम बदलता है, तब व्यक्ति के बीमार पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब भी हम गर्मियों से सर्दियों की तरफ या सर्दियों से गर्मी की तरफ जाते हैं, तो बदलता मौसम हमारी इम्यूनिटी को भी काफी प्रभावित कर सकता है। वहीं, कोरोना काल में इस बात को तो हर किसी ने जाना कि इम्यूनिटी को मजबूत करना कितना जरूरी है, क्योंकि कोरोना का वायरस कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए काफी घातक साबित हुआ। ऐसे में इस बदलते मौसम में भी जरूरी है कि अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि आप कम से कम बीमार पड़े और स्वस्थ रहने में मदद मिल सके। ऐसे में हम आपको कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको मदद मिल सकती है और ये चीजें आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकती हैं।

लहसुन खाएं

लहसुन का सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है, क्योंकि ये एक शक्तिशाली एंटी वायरस फूड है। आप इसका सेवन सब्जी में, सूप में या फिर लहसुन को मैश करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, आप कच्चे लहसुन को शहद और एक लौंग में मिलाकर इसका सेवन रोजाना करें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।

अदरक का सेवन करें

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अदरक सबसे सही माना जाता है। आपको करना ये है कि अदरक को बारीक पीस लेना है और फिर इसका सेवन शहद के साथ करना है। लगभग 3-4 दिनों तक रोजाना ऐसे करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

कोकोनट ऑयल

कोकोनट ऑयल भी इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम योगदान निभाता है। आप अपने भोजन में इसका सेवन कर सकते हैं या फिर इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद लौरिक एसिड और कैप्रेट्रिक एसिड इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

आंवला खाएं

आंवले में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है। रोजाना सुबह उठते ही एक आंवाला जरूर खाना चाहिए। इससे आपको जल्दी लाभ मिल सकता है।

Tags:    

Similar News