Space Exploration: अंतरिक्ष में 3 गुना तेजी से भाग रहा है सौरमंडल

Update: 2025-11-23 05:00 GMT
Space Exploration: हमारा सौरमंडल ब्रह्मांड में कितनी तेजी से और किस दिशा में घूम रहा है? यह सवाल ब्रह्मांड को समझने के लिए बहुत ही जरूरी है. बीलेफेल्ड विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकीविद् लुकास बोहमे के नेतृत्व वाली टीम ने नए जवाबों की खोज की है जो ब्रह्मांड के पुराने मॉडल को चुनौती दे रहे हैं. यह अध्ययन हाल ही में फिजिकल रिव्यू रिटर्न नाम की पत्रिका में छपा है. मुख्य लेखक लुकास बोहम कहते हैं, हमारी स्टडी से पता चला है कि सौरमंडल मौजूदा मॉडल की भविष्यवाणी से 3 गुना ज्यादा तेजी से घूम रहा है|
सौरमंडल की स्पीड का कैसे पता लगा?
सौरमंडल की गति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने रेडियो आकाशगंगा(Radio Galaxies)के फैलाव का अध्ययन किया. ये बहुत दूर की आकाशगंगाएं हैं जो बहुत तेज रेडियो तरंगें छोड़ती हैं. रेडियो तरंग(Radio Signals)एक तरह का विद्युत चुम्बकीय विकिरण(Electromagnetic Radiation)होते हैं. इनकी तरंगदैर्घ्य(Wavelength)बहुत लंबी होती हैं. रेडियो दूरबीनें उन आकाशगंगाओं को भी देख सकती हैं जो सामान्य ऑप्टिकल दूरबीन नहीं देख सकतीं|
सौरमंडल के घूमने से क्या होता है?
जब हमारा सौरमंडल ब्रह्मांड में घूमता है तो इसकी गति की वजह से बहुत बारीक हवा जैसी चीज पैदा होती है. इस हवा के कारण हमें अपनी यात्रा की दिशा में थोड़ी ज्यादा रेडियो आकाशगंगाएं दिखाई देती हैं. यह पहली बार है जब वैज्ञानिक नई सांख्यिकीय विधि(Statistical Method)का इस्तेमाल किया|
क्या है नए सबूत?
इस तकनीक में उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि कई रेडियो आकाशगंगाएं अलग-अलग छोटे हिस्सों से मिलकर बनी होती हैं. इसके बाद भी तीनों दूरबीनों से मिले डेटा को जब मिलाया गया तो उसमें फाइव सिग्मा से ज्यादा का अंतर सामने आया. 5 Sigma से ज्यादा का विचलन एक मजबूद संकेत माना जाता है. यह इस बात का सबूत है कि नतीजे बहुत महत्वपूर्ण है और यह महज कोई गलती नहीं है|
क्या है वैज्ञानिकों की चिंता?
बीलेफेल्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डोमिनिक जे.श्वार्ट्ज कहते हैं कि, अगर हमारा सौरमंडल सचमुच इतनी तेजी से घूम रहा है तो हमें ब्रह्मांड की विशाल संरचना के बारे में अपनी बुनियादी मान्यताओं पर सवाल उठाने की जरूरत है. वह यह भी कहते हैं कि हो सकता है रेडियो आकाशगंगा का वितरण भी उनके अनुमान से कम एक जैसा हो|
Tags:    

Similar News