छोटे वैज्ञानिकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुआ सम्मान

छोटे वैज्ञानिकों का सम्मान

Update: 2022-03-29 08:10 GMT
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत सोमवार को मुशायरा ग्रांउड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी विकास खण्डों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अवलोकन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं से मॉडलों के संबंध में जिलाधिकारी ने विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक विकास खंड के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग विकास क्षेत्र मुरादाबाद, मूढापाण्डे, नगर क्षेत्र, बिलारी, डिलारी, ठाकुरद्वारा, कुन्दरकी के स्टॉल लगे हुए थे।
Tags:    

Similar News

-->