शोध में चौंकाने वाला खुलासा: सिगरेट जितने जानलेवा शादी के साइडइफेक्ट, बढ़ जाता है हार्ट अटैक से मौत का खतरा

कहते हैं, वो प्यार ही क्या जिसमें तकरार न हो। लेकिन तकरार तब हद से गुजर जाए तो सिगरेट जितनी जानलेवा बन जाती है।

Update: 2021-06-23 05:33 GMT

 जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  कहते हैं, वो प्यार ही क्या जिसमें तकरार न हो। लेकिन तकरार तब हद से गुजर जाए तो सिगरेट जितनी जानलेवा बन जाती है। इजरायल स्थित तेल अविव यूनिवर्सिटी का हालिया अध्ययन तो कुछ यही बयां करता है।

शोधकर्ताओं ने असामयिक मौत का शिकार हुए दस हजार पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़े तीन दशक से भी अधिक पुराने डाटा का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि शादीशुदा जीवन से नाखुशी या असंतोष का भाव 'सेरिब्रोवास्क्युलर रोगों' का खतरा बढ़ाता है।
पीड़ितों के स्ट्रोक या हार्ट अटैक से जान गंवाने की आशंका भी 69 फीसदी तक बढ़ जाती है। यह दर सिगरेट की लत और शारीरिक सक्रियता की कमी से समय से पहले मौत की आशंका में होने वाली वृद्धि के बराबर है।
मुख्य शोधकर्ता डॉ. शहर लेव-अरी के मुताबिक जीवनसाथी से असंतुष्ट पुरुषों के ऐसे पुरुषों के मुकाबले स्ट्रोक या हार्ट अटैक का शिकार बनने की आशंका 69 फीसदी ज्यादा होती है, जो अपनी शादी से खुश हैं। वहीं, सभी कारणों से होने वाली असामयिक मृत्यु पर नजर दौड़ाएं तो यह आंकड़ा 19 प्रतिशत के करीब दर्ज किया गया है।
लेव-अरी ने दांपत्य जीवन से जुड़ी काउंसलिंग को 'सेरिब्रोवास्क्युलर रोगों' से जूझ रहे पुरुषों के इलाज का हिस्सा बनाने की सलाह दी, ताकि उनकी औसत जीवन प्रत्याशा बढ़ाने में मदद मिले। 'सेरिब्रोवास्क्युलर रोग' मस्तिष्क में खून का प्रवाह बाधित होने से पनपते हैं। इनमें स्ट्रोक, हार्ट अटैक, एनेरिज्म आदि शामिल हैं। अध्ययन के नतीजे 'जर्नल ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन' के हालिया अंक में प्रकाशित किए गए हैं।
अध्ययन का पैमाना
-1980 के दशक में शुरू हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को शादी से संतुष्टि के स्तर को एक से चार के पैमाने पर आंकने को कहा।
-सभी प्रतिभागियों को सिगरेट-शराब की लत, व्यायाम की कमी, फास्टफूड के नशे, बीमारियों के पारिवारिक इतिहास जैसे कारकों पर भी परखा गया।
-32 साल की अवधि में 5736 प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु हुई, इनमें से 595 मामलों में जान जाने की मुख्य वजह स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ना था।
खुशहाल दांपत्य की अहमियत
-24% ऐसे प्रतिभागियों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा, जो जीवनसाथी से खुश थे।
-41% के करीब था यह आंकड़ा उन पुरुषों में, जिन्होंने शादी से असंतुष्ट होने की शिकायत की थी।


Tags:    

Similar News

-->