Science: चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के डेटा की रिसर्च से चौंकाने वाला सच सामने आया

Update: 2025-03-11 04:12 GMT
Science विज्ञान: चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद पर सो रहा है, लेकिन उसके डेटा की रिसर्च में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। विक्रम लैंडर पर कई तरह के उपकरण लगे हैं, जो खत्म होने से पहले डेटा कलेक्ट करते थे। उस डेटा के मुताबिक चांद की सतह पर एक दुर्लभ चीज मिली है। जिस चीज के लिए चंद्रयान-3 मिशन शुरू किया गया था, वो चीज चांद पर मिल सकती है। जी हां, चांद पर पहले से कहीं ज्यादा पानी की बर्फ हो सकती है। चंद्रयान-3 पर लगे एक उपकरण से मिले डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि चांद के ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहरी स्थानों पर पानी की बर्फ मौजूद हो सकती है।
अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी के सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरीमेंट (ChaSTE) के वैज्ञानिकों ने चांद से कलेक्ट किए गए डेटा पर रिसर्च की और अपनी रिपोर्ट में चांद पर जीवन के संकेत मिलने की संभावना जताई, जो अगर सच साबित हुई तो चांद पर मानव बस्ती बसाने का वैज्ञानिकों का सपना साकार हो सकता है।
Tags:    

Similar News