Science:चांद पर अरबों का खजाना,वैज्ञानिकों की नई खोज

Update: 2025-09-28 01:15 GMT
Science: एक नई वैज्ञानिक खोज के अनुसार चांद पर प्लैटिनम सहित कई कीमती खनिज मौजूद हो सकते हैं. शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि चांद के हजारों गड्ढों में से कई में प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम जैसी प्लैटिनम समूह की धातुएं हो सकती हैं. माना जाता है कि ये धातुएं उन क्षुद्रग्रहों से आईं हैं जो अरबों सालों से चंद्रमा की सतह से टकरा रहे हैं. इस स्टडी में अंदाजा लगाया है कि 6,500 क्रेटरों में ये कीमती चीजें मौजूद हो सकती हैं. इसके अलावा लगभग 3,400 गड्ढों में पानी भी हो सकता है जो हाइड्रेटेड खनिजों में फंसा हुआ है. यह पानी भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए बहुत जरूरी हो सकते हैं|
स्वतंत्र खगोलशास्त्री जयंत चेन्नामंगलम की टीम ने कहा है कि, हमारे अनुमान बताते हैं कि चांद पर ऐसे कीमती धातुओं वाले क्षुद्रग्रह(Asteroids)जमीन के पास के क्षुद्रग्रहों से एक या दो गुना ज्यादा हो सकते हैं. इसका मतलब है कि चांद के गड्ढों से चीजें निकालना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, बजाय इसके कि हम उन क्षुद्रग्रहों से चीजें निकालें जो चांद की कक्षा में घूम रहे हैं. इस खोज से पता चलता है कि भविष्य में चीजों को निकालने के लिए चांद एक अहम जगह हो सकती है|
अंतरिक्ष से चीजें निकालने से बहुत ही फायदे की उम्मीद है क्योंकि धरती पर संसाधन सीमित हैं और यहां खुदाई करने से प्रदूषण होता है. इसके अलावा, धरती पर जीवों के रहने की जगह को भी बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचता है. चांद, एस्टेरॉयड्स की तुलना में ज्यादा आसानी से पहुंचाने लायक जगह है. वहां पानी और प्लैटिनम समूह की धातुओं जैसे कीमती संसाधन हो सकते हैं|
भले ही Asteroids के टकराने से चीजें भाप बनकर उड़ा जाती हैं लेकिन सबूत बताते हैं कि कुछ बचा हुआ पदार्थ वहीं रूक जाता है और क्रेटर के बीच में जमा हो जाता है. गड्ढों की जांच के आधार पर हजारों क्रेटरों में ये कीमती चीजें मौजूद हो सकती हैं. इस वजह से आने वाले समय में अंतरिक्ष खनन की कोशिशों के लिए चांद एक आसान और महत्वपूर्ण जगह बन जाएगा|
Tags:    

Similar News