अब गाय भी पचा सकती है प्लास्टिक...वैज्ञानिकों के इस दावे ने सबको चौंकाया

असंवेदनशील होता जा रहा इंसान प्लास्टिक का इस्तेमाल शायद ही पूरी तरह बंद करे

Update: 2021-07-23 14:31 GMT

आपने प्लास्टिक खाने से जानवरों की होने वाली मौतों के बारे में तो पढ़ा ही होगा। प्लास्टिक का शिकार होने वाले जानवरों में गायों की संख्या कम नहीं। फरीदाबाद के पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट ने इसी साल सड़क दुर्घटना में घायल एक प्रेग्नेंट गाय को बचाया था।

चार घंटे लंबे ऑपरेशन में डॉक्टरों ने उसके पेट से नाखून, प्लास्टिक, मार्बल समेत कुल 71 किलो का रिकॉर्ड कचरा का निकाला। डॉक्टरों ने प्री-मैच्योर डिलिवरी कराने की कोशिश की लेकिन गाय और बछड़े दोनों की मौत हो गई। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि गाय के पेट में उसके बछड़े को बढ़ने के लिए पूरी जगह नहीं मिली थी।
असंवेदनशील होता जा रहा इंसान प्लास्टिक का इस्तेमाल शायद ही पूरी तरह बंद करे, यह बात शायद कुदरत ने जान ली है। तो क्या प्रकृति ने जानवरों को प्लास्टिक फ्रेंडली बनाना शुरू कर दिया है।
Tags:    

Similar News

-->