मंगल पर NASA के रोवर ने खींची रहस्यमय चीज की तस्वीर, अध्ययन जारी

Update: 2022-06-18 14:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के पर्सीवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल पर एक हैरान करने वाली चीज की फोटो खींची है। ये एक धातु की तरह दिख रही थी। लेकिन जब वैज्ञानिकों ने ध्यान से इसे देखा तो उन्होंने पाया कि ये पर्सीवरेंस रोवर का फैलाया हुआ कचरा ही है। पिछले साल मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में जीवन के संकेत खोजने के लिए NASA ने पर्सीवरेंस रोवर को भेजा था। लेकिन अब रोवर मंगल पर इंसानों का फैलाया हुआ कचरा मिल रहा है।

बुधवार को पर्सीवरेंस रोवर टीम ने ट्विटर पर एक फोटो साझा किया। इसमें एक पत्थर से चमकदार धातु चिपकी हुई दिख रही थी। लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने ध्यान से देखा तो ये अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए उपयोग किया जाने वाला थर्मल कंबल का टुकड़ा था। टीम इसे ढूंढना एक आश्चर्य मान रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कि रोवर यहां से दो किमी दूर उतरा था। ट्विटर पर लिखा गया कि क्या ये टुकड़ा यहीं लैंड हुआ या फिर हवा से उड़ कर यहां आ गया।

पहले भी मिल चुका है कचरा

मंगल ग्रह पर रोवर का ये कोई पहला कचरा नहीं है। अप्रैल में इनजेनिटी हेलीकॉप्टर (Ingenuity Helicopter) ने स्पेस जंक की फोटो खींची थी जो रोवर का लैंडिंग गियर था। मंगल पर लैंडिंग के दौरान ये जमीन से टकरा कर टूट गया था। इसके हिस्से दूर तक बिखर गए थे। पर्सीवरेंस रोवर के पूर्व इंजीनियर इयान क्लार्क ने कहा, 'पर्सीवरेंस ने अब तक के इतिहास में सबसे डॉक्यूमेंटेड लैंडिंग की है। इसके कैमरा ने पैराशूट से लेकर टचडाउन तक को दिखाया है।'

अंतरिक्ष कचरा बना चिंता

अंतरिक्ष में बढ़ता कचरा अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए एक बढ़ती हुई चिंता की तरह है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ गए कचरे उन ग्रहों को प्रदूषित कर रहे हैं। जैसे- जूते, फावड़े और मंगल पर भेजा गया अपोलो मिशन का पूरा अंतरिक्ष यान यह सब कचरा ही है। इसके साथ ही खराब सैटेलाइट, जले हुए रॉकेट बूस्टर, पेचकस, पैराशूट के कचरे भी पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->