उम्र से 10 साल अधिक जीना है तो खाएं ये 3 देसी चीजें, अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

Update: 2022-04-07 16:46 GMT
दुनिया का हर इंसान एक लंबा और स्वस्थ जीना चाहता है और हर कोई यह जानना चाहता है कि लंबा जीवन जीने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए फिजिकली एक्टिव रहना और हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। जाहिर है हेल्दी डाइट के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने के साथ तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
आज दुनियाभर में वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जा रहा है। यह दिन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि लंबा जीवन जीने के लिए आपको क्या करना चाहिए, तो किसी उम्रदराज व्यक्ति से यवह सवाल करें, वो बताएगा कि उसकी लंबी उम्र का राज हेल्दी डाइट ही है।
हेल्दी डाइट का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ महंगी खाने-पीने की चीजें ही शरीर को ज्यादा फायदा देती हैं। एक अध्ययन हुआ है जिसमें बताया गया है कि महंगी खाने-पीने की चीजों के बजाय अनाज और दाल खाने से जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ उम्र को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। नॉर्वे में बर्गन यूनिवर्सिटी के अध्ययन में रोजाना दाल और साबुत अनाज खाने और लंबे जीवन के बीच संबंध पाया गया है।
दाल-अनाज खाओ, उम्र में 10 साल बढ़ाओ
शोधकर्ताओं ने कहा है कि जो लोग नियमित रूप से दाल और अनाज जैसी चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें इन चीजों को नहीं खाने वालों की तुलना में दस साल अधिक जीने में मदद मिल सकती है।
लंबे जीवन के लिए क्या खाएं, क्या नहीं
शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि आप अधिक दाल, साबुत अनाज और नट्स खाते हैं और रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट कम सेवन करते हैं, तो इससे आपको जीवन में 10 अतिरिक्त साल जोड़ने में मदद मिल सकती है।
वेस्टर्न डाइट में शामिल नहीं ये चीजें
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पाया कि एक औसत अमेरिकी द्वारा खाए जाने वाली वेस्टर्न डाइट में बमुश्किल कोई दाल, फल और सब्जियां होती हैं, बल्कि इसके बजाय डेयरी और शुगरी ड्रिंक्स पर बहुत अधिक निर्भर रहते हैं।
बुढ़ापे में किया डाइट में बदलाव तो भी होगा लाभ
अध्ययन में कहा गया है कि बुढ़ापे में भी बदलाव करने से लाभ मिल सकता है। उदाहरण के लिए, 60 के दशक में पुरुषों और महिलाओं को जीवन के 8.4 साल संयुक्त रूप से प्राप्त हो सकते हैं यदि वे डाइट में इन चीजों को शामिल करें। यहां तक कि 80 के दशक के लोग भी 3.4 साल जोड़ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Tags:    

Similar News

-->