Yogini ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Update: 2025-06-13 01:05 GMT
Yogini ekadashi 2025: सनातन धर्म में योगिनी एकादशी का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 21 जून 2025 दिन शनिवार को योगिनी एकादशी मनाई जाएगी. मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत और पूजन करने से भक्त को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं और जीवन सुखमय बनता है. लेकिन योगिनी एकादशी के दिन कुछ काम गलती से भी नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. साथ ही जीवन में विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि योगिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए|
योगिनी एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 07:18 बजे से शुरू होगी. वहीं, यह तिथि 22 जून को सुबह 04:27 बजे समाप्त होगी. ऐसे में योगिनी एकादशी व्रत 21 जून को रखा जाएगा|
योगिनी एकादशी पर क्या करें:
योगिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. फिर पूजा वाले स्थान पर सफाई करें. देसी घी का दीपक जलाकर पूजा करें और मंत्रों का जाप करें. तुलसी की पूजा करें और योगिनी व्रत कथा का पाठ करें. आरती के बाद भोग लगाएं. आखिरी में लोगों में प्रसाद का वितरण करें|
योगिनी एकादशी के दिन क्या न करें:
-योगिनी एकादशी के दिन चावल और मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से पाप लगता है.
-योगिनी एकादशी के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए.
-घर में गंदगी न करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
-इस दिन भूलकर भी काले कपड़े न पहनें.
-अपने मन में किसी के बारे में गलत बातें न सोचें.
-एकादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित है. ऐसी गलती करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं|
Tags:    

Similar News