क्यों लगती है बच्चों को नजर, जानिए कारण
हिंदू धर्म में पूर्वजों के समय से चली आ रही प्राचीन परंपरा और मान्यताएं आज भी हमारे जीवन का हिस्सा हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में पूर्वजों के समय से चली आ रही प्राचीन परंपरा और मान्यताएं आज भी हमारे जीवन का हिस्सा हैं. इन्हीं मान्यताओं में से एक है बच्चों को बुरी नज़र लगना. ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पौद्दार के अनुसार, यदि आप नजर लगने के उपाय या बच्चों की बुरी नज़र उतराने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो सबसे पहले आपका ये जानना जरूरी है कि बुरी नज़र का लगना कोई रोग नहीं है. कई लोग इसे अंधविश्वास का भी नाम देते हैं. परंतु मानने वाले मानते हैं कि बुरी नजर लगने से बच्चे बीमार हो जाते हैं या खाना-पीना छोड़ देते हैं. सामान्यतः यह मान्यता है कि बुरी नज़र लगने पर मनुष्य की सभी सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं और उसके सभी अच्छे विचार बुराई में बदलने लगते हैं. जो कष्ट का कारण बन सकती हैं. नज़र लगने के कुछ सामान्य लक्षणों से आप आसानी से नज़र लगने को पहचान सकते हैं.