कब शुरु होगा भाद्रपद का महीना

Update: 2023-08-25 07:40 GMT
सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने का महत्व होता हैं लेकिन सावन के बाद पड़ने वाले भाद्रपद मास को बेहद ही खास माना गया हैं। जो भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आराधना को समर्पित होता हैं मान्यता है कि इस पावन महीने में विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के साधना करने से जातक को उत्तम फल की प्राप्ति होती हैं।
 भाद्रपद मास को भादों भी कहा जाता हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था जिसे जन्माष्टमी के तौर पर देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि भगवान कृष्ण की उपासना का महीना भाद्रपद मास कब से आरंभ हो रहा हैं तो आइए जानते हैं।
 कब से आरंभ हो रहा भाद्रपद मास—
धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास वर्ष का छठा महीना होता हैं जो कि श्रिावण मास के बाद आरंभ हो जाता हैं इसे भाद्रपद, भाद्र, भादो या भाद्रव नाम से जाना जाता हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास अगस्त और सितंबर माह में पड़ता हैं इस साल यह महीना 1 सितंबर से आरंभ होने जा रहा हैं जिसका समापन 29 सितंबर को हो जाएगा। इस महीने को श्रीकृष्ण के साधना के लिए श्रेष्ठ माना गया हैं।
 शास्त्र अनुसार पूजा पाठ और व्रत के ​लिहाज से भाद्रपद मास बेहद ही खास होता हैं। इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करना, गरीबों को दान देना और व्रत रखना श्रेष्ठ होता हैं साथ ही अगर इस पूरे महीने भगवान श्रीकृष्ण की नियमित रूप से पूजा की जाए तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती हैं।
Tags:    

Similar News

-->