Vijaya Ekadashi जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं

Update: 2025-02-22 13:30 GMT
Vijaya Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भक्त दिनभर उपवास रखकर श्री हरि की विधिवत पूजा करते हैं। एकादशी का व्रत हर माह में दो बार पड़ता है ऐसे साल में कुल 24 एकादशी व्रत किए जाते हैं।
पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाला एकादशी व्रत विजया एकादशी के नाम से जाना जा रहा है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं इस बार विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि विजया एकादशी के दिन क्या करें क्या नहीं, तो आइए जानते हैं।
विजया एकादशी पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना जाता है। इस दिन तुलसी दल नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा मांस मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
एकादशी के दिन क्रोध न करें साथ ही इस दिन किसी की निंदा भी नहीं करनी चाहिए। एकादशी पर तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। इस दिन काले और नीले रंग के वस्त्रों को धारण करने से बचना चाहिए।
एकादशी के दिन जरूर करें ये काम—
आपको बता दें कि एकादशी तिथि पर मौन रहे या फिर कम बोलें। ऐसा करना अच्छा माना जाता है इस दिन भगवान कृष्ण को गुलाल के पुष्प अर्पित करें। विजया एकादशी पर पीले रंग के वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है इसके अलावा इस दिन आंवले के वृक्ष की विधिवत पूजा करनी चाहिए। एकादशी के दिन अनाज, वस्त्र, धन और गौ का दान जरूर करें। अगर कुछ भी संभव न हो तो इस दिन पुष्प दान जरूर करें। विजया एकादशी के दिन सफेद चंदन, गोपी चंदन का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है।
Tags:    

Similar News