शुक्र 4 जनवरी को करेंगे राशि परिवर्तन...इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

कला, सौंदर्यता, भौतिक सुख-समृद्धि और कामुकता का कारक ग्रह शुक्र 4 जनवरी 2021 को प्रात: 4 बजकर 51 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

Update: 2021-01-03 03:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्ककला, सौंदर्यता, भौतिक सुख-समृद्धि और कामुकता का कारक ग्रह शुक्र 4 जनवरी 2021 को प्रात: 4 बजकर 51 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र धनु राशि में 28 जनवरी 2021 तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएँ मिलती हैं वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि शनि व बुध शुक्र के मित्र ग्रहों में आते है। शुक्र ग्रह के शत्रुओं में सूर्य व चन्द्रमा है। शुक्र के साथ गुरु व मंगल सम सम्बन्ध रखते हैं। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं।

शुक्र का स्वभाव:

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। कलयुग में शुक्र को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में रखा गया है। जन्म कुंडली में शुक्र यदि शुभ हो तो व्यक्ति को वैभव प्रदान करता है। शुभ शुक्र जीवन में सुख समृद्धि और विलासता का कारक बना जाता है। वहीं जब शुक्र अशुभ होता है तो व्यक्ति को बीमार, अपयश, और सुखों में लाता है।

शुक्र व्यक्ति को कलात्मक बनाता:

शुभ शुक्र व्यक्ति को कला के क्षेत्र में निपुण बनाता है। शुक्र प्रधान व्यक्ति इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नाम कमाता है। शुक्र व्यक्ति को मीडिया, फिल्म, संगी, फैशन आदि में रूचि पैदा करता है।

शुक्र के उपाय:

मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

शुक्र का गोचर शुभ:

मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ, मीन

शुक्र का गोचर अशुभवृष, कर्क

शुक्र का गोचर सामान्य

कन्या, वृश्चिक, मकर




Tags:    

Similar News

-->